श्री
नैनों में नींद भर आई बिहारी जी के
कौन बिहारी जी की सेज सजावे
कौन करे तैयारी,बिहारी जी के
नैनों में......
सखियाँ बिहारी जी के सेज सजावे
राधा करे तैयारी,बिहारी जी के
नैनों में.....
कौन बिहारी जी को दूध पुलावे
कौन खिलावे मलाई,बिहारी जी के
नैनों में......
मैया बिहारी जी को दूध पिलावे
बाबा खिलावे मलाई,बिहारी जी के
नैनों में...
केसर तिलक,तुलसी वनमाला
सांझ पड़े,मुरझाई ,बिहारी जी के
नैनों में.....
जब मेरे बिहारी जी पोढन लागे
भक्तों ने लिनी विदाई बिहारी जी से
नैनों में......
चंद्र सखी भज बाल कृष्ण छवि
चरण कमल चितलाई,बिहारी जी के
नैनों में...
No comments:
Post a Comment