Bhajan that connects with spirituality...

रासलीला

                              श्री 

मुरली वाले कान्हा तुमको आना होगा

आकर मुरली सुनाना होगा

राधा तो रूक्मण को संग में लाना होगा

मुरली वाले........


कान्हा तेरी मुरली मीठी गोपियों को मोहि

घर बार छोड़ कान्हा तेरे संग होई

गोपियों संग रास रचाना होगा

आकर मुरली.......


बांसुरी की टेर सुन गऊएं चली आई

बछड़ों को दूध पिलाते छोड़ आई

ग्वाल बाल संग गौओं को चराना होगा

आकर मुरली.......



बरसाने की राधा रानी,बांसुरी में खो गई

श्याम श्याम रटते राधा,श्यामरंग हो गई

राधाजी का वादा तो निभाना होगा

आकर मुरली........



No comments:

Post a Comment