श्री
चि. पुनीत राठी
9 अगस्त , 1986 _ 9 अगस्त ,2026
🥳आज तुम्हारा जन्मदिन आया,खुशियों की सौगात लाया
कैसे निकल गए इतने साल,यादों की बारात लाया🥳
1986 का साल उमंगें लाया ,जब तुम मेरी गोदी में आए🤱
नन्हे कदमों के संग कितनी खुशियों के थे रंग बिखराए💃
🌪️🪐समय का चक्का चलता है, और हर पल रूप बदलता है
मुड़कर पीछे देखें तो, यादों में सब उतरता है 🌌
👶वो घुटनों से चलना, उठना गिरना,गिर कर फ़िर दौड़ लगाना👼
🧑💻स्कूल,कॉलेज,डिग्रियां लेकर🧑🎓 जीवन पथ पर आगे बढ़ जाना🕴️
👫नवजीवन के संग में नयी जिम्मेदारी को ख़ूब निभाया
बेटे से कब पापा बन गए,समय यूं पँख लगाकर आया🤷
💐आज जीवन के 40 बसन्त पूरे हुए हैं🧑💻 ,मन हरसाया
यादों की खिड़की से, फ़िर वही,गुजरा जमाना नज़र है आया।💐🌈🙋🤷
🎂🍨जन्मदिन की ढ़ेरों बधाईयां,ख़ूब ख़ूब आशीर्वाद।🤗🙌सदैव स्वस्थ,रहो,मस्त रहो,सन्मार्ग पर चलकर ख़ूब उन्नति करो।मानव जीवन का परम लक्ष्य प्रभु प्रेम को हासिल करो।🪔
💐शुभ मङ्गल कामनाओं के साथ
तुम्हारी मम्मी 🤗
No comments:
Post a Comment