श्री
भक्तों चालो सालासर धाम, भक्तों चालो सालासर धाम
जहां विराजे अंजनी को सुत,बजरंगी,हनुमान
भक्तों.....
चैत सुदी पूनम को जन्मे, मात अंजना हर्षित मन में
खुशियां छाय रही कण कण में
शिवशंकर के अवतारी हैं,पवनपुत्र हैं नाम
भक्तों.....
मां अपने लाला को लड़ावे,कभी पलना कभी गोद झुलावै
राम नाम का मंत्र सुनावे,
झूम झूम कर नाचे बजरंग,सुनकर राम का नाम
भक्तों ......
मात सिया का है ये दुलारा, घिरत, सिंदूर है इनको प्यारा
भक्तों की बिगड़ी बनाने वाला
पल में संकट हर लेता है,संकटमोचन नाम
भक्तों ......
चैत सुदी पूनम है आई,भक्तों ने सुन्दर झांकी सजाई
पुष्पा ने ये अर्जी लगाई
बाबा ,अब तो ऐसी कृपा हो,मिल जाएं सियाराम
भक्तों......
No comments:
Post a Comment