Bhajan that connects with spirituality...

गणपति को ध्यान लगाओ

गणपति को ध्यान लगाओ जीगणपति को...

मात-पिता की महिमा बताई
वेद पुराणों नें जो गाई
मात-पिता मन भायो जी, गणपति को...

बुद्धि विवेक का नहीं है सानी
सब जग नें ये बात है मानी
प्रथम पूज्य कहलायो जी, गणपति को...

तन छोटा पर बुद्धि बड़ी है
सेवा में रिद्धि सिद्धि खड़ी है
अन्न धन देने वालो जी, गणपति को...

मुसक वाहन सूंड-सुंडाला
कृपा करो गिरिजा के लाला
पुष्पा अर्ज सुणावै जी गणपति को...


(visit my youtube channel to listen to the bhajan)


No comments:

Post a Comment