Bhajan that connects with spirituality...

Ram Kahani

                   श्री

राम कहानी,सुनो रे राम कहानी

कहत, सुनत आये अँखियों में पानी

राम कहानी.......

श्री राम जय राम,जय जय राम,श्री राम जय राम जय जय राम


दशरथ के राजदुलारे,कौशल्या के आंख के तारे

हैं सूर्य वंश के सूरज,हैं रघुकुल के उजियारे

राजीव नयन बोले,मधुभरी वाणी

राम कहानी........


शिव धनुष भंग प्रभु करके,ले आये सीता वर के

घर त्याग भये सन्यासी,पितु की आज्ञा सिर धर के

लखन सिया ले संग ,छोड़ी राजधानी

राम कहानी.......


खल भेष भिक्षु का धर के,भिक्षा का आग्रह करके

उस जनक सुता सीता को,छल बल सें ले गया हर के

बड़ा दुःख पाये राजा रामजी की रानी

राम कहानी....


श्री राम ने मोहे पठायो,मैं रामदूत बन आयो

सीता माँ के चरणों में, रघुवर को संदेशो ल्यायो

औऱ संग ल्यायो प्रभु की मुद्रिका निशानी

राम कहानी.

No comments:

Post a Comment