भाव बिन मिले नहीं भगवान
- 2
ओ भगवान को भजने वाले
- 2
मन में धर तूं ध्यान, भाव बिन...
दुर्योधन की त्यागी मेवा, भाय गयी विदुराणी की सेवा
- 2
सेवा और समर्पण सें ही
- 2
रीझे दयानिधान, भाव बिन...
जूठे फल सबरी के खाये,राम नें रुच रुच भोग लगाये
- 2
जो ढूंढे उनको मिल जायें
- 2
कहते हैं वेद पुराण, भाव बिन...
ध्रुव, प्रह्लाद,सुदामा,मीरां, नरसी भगत की हर ली पीड़ा
- 2
भूल गये मोहन ठकुराई
- 2
बन गये गाड़ीवान, भाव बिन...
भाव बिना भक्ति ना सुहावे,बिना गुरु के ज्ञान ना आवे
- 2
राह ना पावे रसिक बावरे -
2
तूं मूरख नादान, भाव बिन...
(visit my youtube channel to listen to the bhajan)
(visit my youtube channel to listen to the bhajan)
No comments:
Post a Comment