Bhajan that connects with spirituality...

जग में सुन्दर है जोड़ी, राधा और श्याम की


                            श्री 

जग में सुन्दर है जोड़ी, राधा और श्याम की

दुनियां दीवानी हो गई,दोनों के नाम की


गोकुल खेले कृष्ण कन्हैया,बरसाने में राधा

दोनों ने अवतार लिया ये जन्म जन्म का नाता 

सारे बृजवासी देखे,लीला सुखधाम की

दुनियां दीवानी......


बंशी की धुन छेड़े मोहन,राधा सुध बिसरावे 

दौड़ी दौड़ी मधुबन जावे,कोई रोक न पावे

महलों की खुशियां झूठी,नहीं किसी काम की

दुनियां दीवानी.....


राधा और मोहन ने जग को प्रीत की रीत सिखाई

झूठे हैं दुनियां के रिश्ते,सच्ची प्रेम सगाई

प्रेम अनमोल रत्न है,माया है छदाम की

दुनियां दीवानी....


मोहन बिन राधा है सुनी,राधा बिना कन्हैया 

मोहन खेवनहार तो समझो,राधाजी है नैया

बिन्नू कहता है जप लो माला राधेश्याम की

दुनियां दीवानी.....


No comments:

Post a Comment